QR Code: आज के समय में भारत में ऑनलाइन पेमेंट करना अब आम बात हो गई है। हर कोई अब कैश रखने से बचना चाहता है और यही कारण है कि लोग अब ऑनलाइन पेमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट आप बड़े से बड़े मॉल या छोटे से छोटे दुकानों पर भी कर सकते हैं।
यहाँ तक कि जो लोग फुटपाथ के किनारे अपनी दुकान लगाते हैं, उनके पास भी अब ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा है। इसे डिजिटल क्रांति कह सकते हैं क्योंकि भारत सरकार ने इसे काफी बढ़ावा भी दिया है। आमतौर पर ऑनलाइन पेमेंट करने के दो तरीके ज्यादा इस्तेमाल किये जाते हैं।
पहला आपके पास डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए और दूसरा QR Code पेमेंट सिस्टम। अधिकतर लोग QR Code पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसमें समय कम लगता है। ये काफी प्रचलित भी हो चुका है क्योंकि बस आपको अपना फोन बार कोड पर लगाना है और अमाउंट डालकर पेमेंट कर देना है। ये काफी आसान है।
हालांकि, इस QR Code के चक्कर में आप ठगा भी सकते हैं। ऐसे में आपको QR Code से पेमेंट करते समय गलतियां नहीं करनी और वो गलती आप कैसे सुधारेंगे। इसकी जानकरी आपको अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) बता रहे हैं।
ऐसे ठगते हैं स्कैमर
QR Code से पेमेंट करना अब आम बात हो गई है लेकिन कहीं यही QR Code आपको ठग ना लें। जी हाँ, ऐसा हो सकता है। मान लीजिये की आप एक दुकान के मालिक है। एक ग्राहक आता है और उसे कोई सामान आपके दुकान से खरीदनी है। उसने कहा कि आपको वो उस वस्तु के दस हज़ार देने को तैयार है। फिर वो अपना QR Code का स्कैनर निकालता है और कहता है कि पेमेंट करो। दस हज़ार के लालच में आकर अगर आप पेमेंट कर देते हैं तो समझ लीजिये आप ठगा गए हैं।
आपको ये मालूम होना चाहिए कि QR Code से पेमेंट किया जाता है, रिसीव नहीं किया जाता है। अगर कोई आपसे ऐसा करने के लिए कह रहा है तो समझ जाइये कि इसमें झोल है। UPI चलेगा ने अपने X अकाउंट जो पहले ट्विटर था, उसपर एक वीडियो शेयर हुआ है, जिसमे पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) यही समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
#3 Scan QR Code only for making payment and not for receiving money
Bhola is talked into scanning a QR code to receive a payment. Will he scan it? Watch on to know the full story. #GyaanSeDhyaanSe@PMOIndia @DFS_India @FinMinIndia @GoI_MeitY @_DigitalIndia @RBI @dilipasbe… pic.twitter.com/ZNTvzJSpzA
— UPI Chalega (@upichalega) December 8, 2023
QR Code से पेमेंट करने का ये है सही तरीका
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि QR Code से पेमेंट करना काफी आसान है। एक बारकोड पर आपको आपके फोन को ले जाना है, स्कैन करना है और फिर पेमेंट कर देना है। हालांकि, इसमें भी कभी-कभी धोखाधड़ी हो सकती है, जिससे आपको बचने की जरूरत है। आइये इसे पॉइंट की मदद से समझते हैं।
- सबसे पहले तो QR Code स्कैन वहीं करें जहाँ आपको सामने वाला भरोसेमंद व्यक्ति लगे। अगर आप गली मोहल्ले में ऐसा करते है तो काफी हद तक ये होगा कि व्यक्ति जान पहचान का होगा। दुकान या सब्जी वाला भी आपके जान पहचान का हो सकता है। ऐसे में यहाँ घबराने वाली बात कम हो सकती है।
- अगर आप कहीं QR Code से पेमेंट कर रहे हैं, तो विदित हो कि स्कैनर साफ़ हो। उसमे कोई धुंधलापन या खरोच ना हो।
- पब्लिक वाई फाई का उपयोग कर QR Code से पेमेंट करने से बचे या कोई ये कहता है कि आप मेरा वाई फाई इस्तेमाल करने लीजिये पेमेंट करने के लिए तो इससे आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
- QR Code से पेमेंट करने से पहले आपको अपने ऐप की सेटिंग भी देख लेनी चाहिए कि आपने कौन-कौन से एक्सेस एप्लिकेशन को दे रखी है।
ऐसे में ये थी, QR Code से पेमेंट करने वाली कुछ अहम जानकारियां।
ये भी पढें: IPL 2024 में धोनी की CSK को चैम्पियन बनाएंगे ये खतरनाक 3 ऑलराउंडर! लिस्ट में कोहली का फेवरेट भी शामिल