नए साल में Xiaomi का Super Note वाला सरप्राइज, इस फोन पर नहीं होगा धूल पानी का असर

Redmi 13 Pro Plus 5G का क्रेज लोगों के बीच अभी से देखा जा रहा है। यूज़र्स इस फोन का बेसब्री से इन्तजार का रहे हैं। सबके भीतर इसी बात को लेकर जिज्ञासा है कि Redmi 13 Pro Plus 5G दिखने में कैसा होगा? इसके फीचर कैसे होंगे और ये फोन कब भारत में लांच होगा? साथ ही इसकी कीमत क्या होगी? वो भी यूज़र्स जानना चाहते हैं? ऐसे में आइये आज हम आपको Redmi 13 Pro Plus 5G से जुड़ी, छोटी-बड़ी हर जानकारी देते हैं।

Redmi 13 Pro Plus 5G Specifications

Redmi 13 Pro Plus 5G 21 सितम्बर 2023 को लांच हुआ था लेकिन अभी ये भारत में लांच नहीं हुआ है। इस फोन की सबसे खास चीज जो सबको आकर्षित कर रही है, वो है इसका डिजाइन और इसका कैमरा, जो 200 मेगा पिक्सिल का है। साथ ही बताया जा रहा है कि इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन पर धूल और पानी का भी कोई असर नहीं होगा।फोन के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप नीचे दिए गए, टेबल पर देख सकते हैं।

Category Details
Brand Xiaomi
Model Redmi Note 13 Pro+
Release date 21st September 2023
Form factor Touchscreen
Dimensions (mm) 161.40 x 74.20 x 8.90
Weight (g) 204.50
IP rating IP68
Battery capacity (mAh) 5000
Removable battery No
Fast charging 120W HyperCharge
Wireless charging No
Colours Black, Silver, White
Display Refresh Rate 120 Hz
Resolution Standard HD+
Screen size (inches) 6.67
Touchscreen Yes
Operating System Android 13
Processor make MediaTek Dimensity 7200 Ultra
RAM 16GB
Internal storage 512GB
Rear camera 200-megapixel + 8-megapixel + 2-megapixel
No. of Rear Cameras 3
Front camera 16-megapixel
No. of Front Cameras 1
Pop-Up Camera No

Redmi 13 Pro Plus 5G Display

Redmi 13 Pro Plus 5G के Display की अगर हम बात करें तो ये 6.67-इंच OLED है। इसमें यूज़र को 120 Hz रिफ्रेश रेट और 360 Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 446 पीपीआई और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके Display में डॉल्बी विज़न, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी है।

Redmi 13 Pro Plus 5G Camera

Redmi 13 Pro Plus 5G के Camera की अगर हम बात करें तो वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा 200 MP, अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 8 MP और मैक्रो कैमरा 2 MP होगा। वहीं, सेल्फी कैमरा 16MP का होगा।

Redmi 13 Pro Plus 5G RAM & Storage

Redmi 13 Pro Plus 5G के RAM & Storage की बात करें तो इसमें यूज़र्स को 12 जीबी या 16 जीबी रैम और 256 जीबी या 512 जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसके वर्जन की बात करें तो ये एंड्रॉइड 13 पर चलता है।

Redmi 13 Pro Plus 5G Battery

Redmi 13 Pro Plus 5G के Battery की बात करें तो इसमें 5,100 mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

Redmi 13 Pro Plus 5G Price in India

Redmi 13 Pro Plus 5G के भारत में कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारत में 24,999 हो सकती है। हालाँकि, दिसंबर 2023 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमे ये पता चला कि 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत ₹32,999 हो सकती है।

Redmi 13 Pro Plus 5G Launch Date in India

Redmi 13 Pro Plus 5G भारत में 4 जनवरी 2024 को लांच होने वाली है। इसकी आधिकारिक पुष्टि कंपनी की तरफ से भी हो चुकी है। इस फोन से जुड़ी अन्य बातों को जानने के लिए नीचे दिए गए टेबल पर देखें।

Connectivity / Sensors Details
Wi-Fi Yes
GPS Yes
Bluetooth Yes
USB Type-C Yes
Number of SIMs 2
Fingerprint sensor Yes
Compass/ Magnetometer Yes
Proximity sensor Yes
Accelerometer Yes
Ambient light sensor Yes
Gyroscope Yes

कैसे और कहाँ खरीद सकते हैं Redmi 13 Pro Plus 5G?

Redmi 13 Pro Plus 5G को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। आप ऑनलाइन MI स्टोर एप या अन्य एप से इस फोन को खरीद सकते हैं और ऑफलाइन के लिए आप MI स्टोर दुकान या अन्य दुकानों पर जा सकते हैं।

ALSO READ: मात्र 10 मिनट में पाएं Xiaomi के प्रोडक्ट्स, इस ऐप से होगी मिनटों में डिलीवरी