हार्दिक पांड्या या शिवम दुबे नहीं बल्कि ये ऑल राउंडर बनेगा कपिल देव के बाद सबसे महान

Hardik Pandya vs Shivam Dube vs Kapil Dev: भारत को अपनी कप्तानी से साल 1983 में वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले कपिल देव (Kapil Dev) भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल फ़ास्ट बोलिंग ऑल राउंडर हैं। हालांकि सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि उनका नाम विश्व के बेहतरीन ऑल राउंडर्स के बीच लिया जाता है। उनकी तुलना में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और शिवम दुबे (Shivam Dube) अभी कुछ भी नहीं हैं। हालांकि अब भारत को एक ऐसा ऑल राउंडर मिल गया है, जोकि आने वाले समय में सिर्फ पांड्या और दुबे को ही नहीं बल्कि कपिल देव को भी पीछे छोड़ सकता है।

यह ऑल राउंडर निकल सकता है सबसे आगे

Nitish Kumar Reddy
Nitish Kumar Reddy

बता दें कि मौजूदा समय में अगर भारत के कोई फ़ास्ट बोलिंग ऑल राउंडर की सबसे ज्यादा चर्चा की जाती है तो वह हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे हैं। वहीं ऑल टाइम में कपिल देव पहले स्थान पर आते हैं। लेकिन जो खिलाड़ी काफी कम उम्र में ही बड़े कारनामें करके दिखा रहे है और शदी के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर की रेस में शामिल हो रहा है वह नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) हैं।

Nitish Kumar Reddy बन सकते हैं भारत के सबसे बड़े ऑल राउंडर

दरअसल, नितीश कुमार रेड्डी इन दिनों आईपीएल 2024 (IPL 2024) में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और न ही सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंदबाजी और फिल्डिंग में भी उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। उनकी उम्र अभी केवल 20 साल ही है और उन्होंने बीते साल ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि उस दौरान उन्हें केवल दो मैचों में गेंदबाजी करने का मौका मिला था, जहां उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी।

लेकिन इस समय वह सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनकैप्ड भारतीय ऑल राउंडर हैं। इस वजह से तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि वह आने वाले समय में भारतीय इतिहास के सबसे बेस्ट फ़ास्ट बोलिंग ऑल राउंडर बन सकते हैं।

नितीश कुमार रेड्डी का क्रिकेट करियर

20 वर्षीय नितीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल 2024 में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 54.75 की औसत और 154.22 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 76* के बेस्ट स्कोर के साथ 2 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 4 मैचों में 3 विकेट लिए हैं। नितीश कुमार रेड्डी ने 14 टी20 मैचों में 311 रन बनाए हैं। इसके अलावा 22 वनडे में उनके बल्ले से 403 और 17 लिस्ट ए मैचों में 566 रन निकले हैं। अपने क्रिकेट करियर में अब तक उन्होंने कुल 8 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। इसके अलावा उन्होंने कुल 69 विकेट लिए हैं। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका कब मिलता है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड ने किया अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, साल 2022 वाले दो खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका