Mumbai Indians: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल टीमों में टॉप पर आने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। जब से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस टीम की कमान संभाली है खिलाड़ियों में लगातार फुट की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 1 या 2 नहीं 4 गुटों में बट गई है।
एक दो नहीं करीब चार गुटों में बटी Mumbai Indians
मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से टीम का कोई भी खिलाड़ी खुश नहीं है, जिसके चलते वह अपना अलग अलग ग्रुप बना रहे हैं। जैसे ही एमआई की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर पांड्या को कप्तान बनाया था। उसके बाद ही रोहित शर्मा गुट की खबरें सामने आने लगी थी, जिसमें सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला जैसे सीनियर खिलाड़ियों के शामिल होने की बात कही जा रही थी।
रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या के गुट में कई विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। उन खिलाड़ियों में गेराल्ड कोएत्ज़ी, नुवान तुषारा, ल्यूक वुड, क्वेना मफ़ाका और रोमारियो शेफर्ड के शामिल होने की बात कही जा रही है। खबरों के अनुसार इसमें तीसरा गुट युवा खिलाड़ियों का बन रहा है, जोकि ना ही तो टीम इंडिया की ओर से खेल पा रहे हैं और ना ही उन्हें मुंबई इंडियंस में कुछ खास मौके मिल रहे हैं। इस ग्रुप में अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वढेरा, तिलक वर्मा ईशान किशन, शिवालिक शर्मा और कुमार कार्तिक जैसे जूनियर खिलाड़ियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
यहां तक कहानी एक बार को फिर भी ठीक थी लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि खिलाड़ियों को तो छोड़िए मुंबई इंडियंस के कोच में भी विवाद देखने को मिल रहा है। खबरों की मानें तो मुंबई के कोच भी आपस में बट गए हैं। उसके अनुसार कायरन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज खिलाड़ी, जोकि पहले मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रह चुके हैं वह एक अलग ग्रुप में है। जबकि मौजूदा हेड कोच मार्क वाउचर और टीम के मेंटोर सचिन तेंदुलकर एक अलग ग्रुप में है।
हालांकि इन सब चीजों में कितनी सच्चाई है इसका दवा हम नहीं कर सकते। लेकिन जब से आईपीएल की शुरुआत हुई है तब से कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। साथ ही साथ मैदान पर भी काफी बार ऐसे इंसिडेंट देखने को मिले हैं, जिसमे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि खेमें में कुछ न कुछ जरूर गड़बड़ चल रही है।
आईपीएल 2024 में मुंबई का प्रदर्शन
बता दें कि आईपीएल सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद से काफी खराब देखने को मिल रहा है। इस सीजन मुंबई ने अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे केवल तीन में जीत मिली है। वहीं आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को अपनी अंतिम हार अपने ही होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली थी, जहां मुंबई की टीम 169 रनों का टारगेट नहीं चेस कर सकी थी। उस मैच में मुंबई महज 145 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। ऐसे में देखना होगा कि खिलाड़ियों के बीच विवाद कब तक सुलझता है और टीम कब जीत के पटरी पर लौटेगी।