दिल्ली बनाम राजस्थान के मैच के बाद यहाँ देखें IPL 2024 Points Table

IPL 2024 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अभी तक कई टीमों ने उम्मीद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिस वजह से वह आईपीएल 2024 की अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में टॉप पर हैं। वहीं कुछ टीमें बेहद ही खराब लय में दिख रही हैं, जिसके चलते वह अंक तालिका में सबसे निचे हैं।

आइए आईपीएल 2024 की अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) पर एक नजर डालते हैं और साथ ही साथ यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर कौनसी 4 टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं।

कुछ ऐसी है आईपीएल 2024 की अंक तालिका

IPL 2024 Points Table

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च को हुआ था और इसका फाइनल 26 मई को खेला जाएगा। अब तक इस सीजन सभी टीमों ने लगभग-लगभग 11 मुकाबले खेल लिए हैं और इन मुकाबलों के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) सबसे ऊपर है। वहीं शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) सबसे निचले पायदान पर है।

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स का प्रर्दशन

कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस सीजन अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 8 में जीत हासिल हुई है। वहीं उसे 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इन जीत के साथ केकेआर (KKR) के कुल 16 अंक हो गए हैं और वह आईपीएल 2024 की अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में टॉप पर है। जबकि टैबल के बॉटम वाली टीम ने अब तक सिर्फ 4 मैच जीता है।

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रर्दशन

इस सीजन गुजरात टाइटंस (GT) ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 4 में जीत मिली है। जबकि बाकि सभी मुकाबलों में उसे हार मिली है। इस जीत की बदौलत गुजरात को 8 अंक मिले हैं और इन 8 अंकों के साथ वह आईपीएल 2024 की अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में 10वें नंबर पर है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले मैचों में उसका प्रर्दशन कैसा रहता है।

ये चार टीमें जा सकती हैं प्लेऑफ में

आईपीएल 2024 की मौजूदा अंक तालिका (IPL 2024 Current Points Table) पर नजर डालें तो उसके अनुसार राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है। हालांकि इन टॉप 4 टीमों की लिस्ट में अभी काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। चूंकि सभी टीमों को यहां से भी करीब 3 मैच और खेलने हैं।

IPL 2024 Points Table

Teams Matches Win Loss Tie N/R Points    NRR
Kolkata Knight Riders 11 8 3 0 0 16 1.453
Rajasthan Royals 11 8 3 0 0 16 0.476
Chennai Super Kings 11 6 5 0 0 12 0.7
Sunrisers Hyderabad 11 6 5 0 0 12 -0.065
Delhi Capitals 12 6 6 0 0 12 -0.316
Lucknow Super Giants 11 6 5 0 0 12 -0.371
Royal Challengers Bengaluru 11 4 7 0 0 8 -0.049
Punjab Kings 11 4 7 0 0 8 -0.187
Mumbai Indians 12 4 8 0 0 8 -0.212
Gujarat Titans 11 4 7 0 0 8 -1.32

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB Match highlights: बेंगलुरु ने लिया हैदरबाद से बदला, पाटीदार की आंधी में उड़ी एसआरएच, आरसीबी को मिली सीजन की दूसरी जीत