फेक न्यूज (Fake News) आज के समय में चिंता का सबब बनता जा रहा है। आए दिन नामचीन व्यक्तियों को लेकर फर्जी खबरे उड़ा दी जाती है। शुरुआत में देखकर लोग इसका विरोध करते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि ऐसा कुछ मामला था ही नहीं। हाल ही में मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हेली को लेकर ये खबर आई है कि वो प्रेग्नेंट हैं, जिसकी वजह से स्टार्क IPL 2024 के कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
हालांकि, बाद में स्टार्क ने खुद ये कन्फर्म किया कि ऐसा कुछ नहीं है। उनकी पत्नी प्रेग्नेंट नहीं है। अगर ऐसा होता तो एलिसा हेली भारत के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल रही होतीं। इसके साथ ही आजकल डीप फेक वीडियो या तस्वीर का मामला भी खूब चल रहा है। वैसे आपको बता दें कि अब फेक न्यूज (Fake News) से पर्दा जल्द से जल्द उठ सकता है और ऐसा आप खुद भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको 5 टूल्स की मदद लेनी पड़ेगी। आइये जानते हैं, इसके बारे में।
इन 5 टूल्स से मिलेगी Fake News की जानकारी
पिक्सी
फेक न्यूज (Fake News) का पता लगाने के लिए आप ऑनलाइन सर्विस पिक्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ आप पिक्सर को ट्रैक कर सकते हैं, जिससे ये पता चल सकता है कि इसका उपयोग कहाँ और कैसे हो रहा है। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा और जब आप तस्वीर को अपलोड कर देंगे तो आपको सच्चाई समझ आ जाएगी।
टिन आई
फेक न्यूज (Fake News) का पता लगाने के लिए आप टिन आई का उपयोग कर सकते हैं। यहाँ पर सिर्फ फोटो की जानकारी ले सकते हैं। इसमें आप तस्वीर और लिंक शेयर कर फेक न्यूज की जानकरी ले सकते हैं।
यांडेक्स रिवर्स फोटो सर्च
फेक न्यूज (Fake News) का पता लगाने के लिए आप यांडेक्स रिवर्स फोटो सर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये रूस का सर्च इंजन है, जिसमे आपको फेक फोटो का URL डालना होगा और इसके बाद आपके सामने ही उससे जुड़ी सभी जानकारियां सामने आ जाएंगी।
माइक्रोसॉफ्ट बिंग
फेक न्यूज (Fake News) का पता लगाने के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट बिंग का भी उपयोग कर सकते हैं। यहाँ से भी आप फेक तस्वीर की जाँच कर सकते हैं। ये बिल्कुल Google और Yandex के जैसा काम करता है।
गूगल रिवर्स इमेज सर्च
फेक न्यूज (Fake News) का पता लगाने के लिए आखिरी टूल गूगल रिवर्स इमेज सर्च है जहाँ आपको टेक्स्ट और तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च में अपलोड करना है और कुछ सेकेण्ड में ही आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
ALSO READ: IPL 2024 से हार्दिक पांड्या होंगे बाहर, रोहित नहीं अब ये 3 खिलाड़ी बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान!