Xiaomi कंपनी का बोलबाला भारत में काफी है। खासकर इस कंपनी के मोबाइल फोन की डिमांड भारत में खूब है। भले ही ये कंपनी चाइनीज है लेकिन भारत में इसकी बिक्री खूब होती है। खासकर Xiaomi के Redmi सीरीज की भारी मांग है। इसके पीछे की बड़ी वजह है, बजट वाले दाम में अच्छी क्वालिटी मिलना।
खासकर कैमरे के मामले में Xiaomi का फोन धूम मचा रहा है। अब इसी कंपनी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर ये है कि पहले इस कंपनी के प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने के लिए करीब 10 दिन का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब Xiaomi के प्रोडक्ट्स आपको मात्र 10 मिनट में मिलेंगे। आइये जानते हैं, कैसे ?
10 मिनट में मिलेंगे Xiaomi के प्रोडक्ट्स
दरअसल, Xiaomi कंपनी ने Blinkit से पार्टनरशिप कर ली है, जिसकी वजह से अब आपको Xiaomi के कुछ प्रोडक्ट्स आपको घर पर मात्र 10 मिनट में मिल जाएंगे। हालांकि, यूज़र्स के लिए बड़ा झटका ये है कि उन्हें छोटे-मोटे सामान ही Blinkit से 10 मिनट में मिल सकते हैं।
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि 20 हज़ार या 30 हज़ार का फोन ऑर्डर कर लेंगे तो जनाब ऐसा नहीं है। फ़िलहाल आप Blinkit से ज्यादा से 3000 तक के प्रोडक्ट्स को ऑर्डर कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन-किन प्रोडक्ट्स को आप घर बैठे 10 मिनट में मंगा सकते हैं।
Xiaomi की MI USB A और Micro USB
Xiaomi का प्रोडक्ट MI USB A और Micro USB को आप Blinkit से ऑर्डर कर सकते हैं। ये आपको 10 से 15 मिनट के भीतर ही घर पर डिलीवर हो जाएगा। इसकी कीमत 299 रूपए है और आपको Blinkit से ऑर्डर करने पर डिस्काउंट भी मिल सकता है। फ़िलहाल इस प्रोडक्ट पर 23 प्रतिशत का डिस्काउंट चल रहा है।
Xiaomi का Power Bank
Power Bank आजकल हर किसी की जरूरत बन चुका है। ऐसे में अगर आप Blinkit से Xiaomi का Power Bank अभी ऑर्डर करते हैं तो फायदे में रहेंगे क्योंकि इसपर 40 प्रतिशत का डिस्काउंट चल रहा है। Xiaomi के Power Bank की असली कीमत 2199 रुपये है और ये 10,000mah का है। इस प्रोडक्ट पर आपको कंपनी की तरफ से 6 महीने की वारंटी भी मिलती है।
Xiaomi का Trimmer 2C
Blinkit से आप Xiaomi के Trimmer 2C को आप इस समय 40 प्रतिशत के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। ये ट्रिमर हर किसी की पसंद है। इसमें आपको 2 स्टाइलिंग ब्लेड के साथ चार्जिज केबल मिलता है। इसकी असली कीमत 1999 रुपये है लेकिन मौजूदा डिस्काउंट में आप इसे 1199 रुपये में अपने घर मंगा सकते हैं।
Xiaomi का 33W SonicCharge 2.0
Xiaomi के चार्जर 33W SonicCharge 2.0 को आप इस समय 50 प्रतिशत के डिस्काउंट साथ मंगा सकते हैं। इस प्रोडक्ट की असली कीमत 1999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट में आपको ये 999 रूपए में ही मिल सकता है। इसपर आपको 6 महीने की वारंटी मिलती है और साथ ही साथ 1 मीटर की केबल भी मिलती है। इससे आप फोन को दूर रखकर भी चार्ज करते हैं।
बता दें कि 10 मिनट की डिलीवरी लोकेशन के हिसाब से है। अगर लोकेशन ऐसी जगह पर है जहाँ पहुंचने में समय ज्यादा लगता है तो शायद ये 10 मिनट से ज्यादा का भी वक़्त हो सकता है।
ALSO READ: फेक न्यूज का पता लगाना और भी ज्यादा हुआ आसान! ये 5 टूल्स उठाएंगे झूठ से पर्दा