IPL 2025 में LSG छोड़ इन 3 टीमों के कप्तान बन सकते हैं केएल राहुल, लिस्ट में CSK भी शामिल

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का हिस्सा हैं और उन्होंने इस टीम को साल 2022 में इसके डेब्यू सीजन में ज्वाइन किया था। लेकिन आईपीएल 2025 (IPL 2025) में वह अलग टीम से दिखाई दे सकते हैं।

आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम ऐसी ही 3 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आईपीएल 2025 में केएल राहुल (KL Rahul) ज्वाइन कर सकते हैं। मालूम हो कि इन टीमों में एक नाम चेन्नई सुपर किंग्स का भी है।

LSG का साथ छोड़ सकते हैं केएल राहुल (KL Rahul)

KL Rahul can leave LSG and become the captain of these 3 teams in IPL 2025, CSK also included in the list

आईपीएल 2025 में केएल राहुल (KL Rahul) किस टीम का हिस्सा बन सकते हैं इस बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए की हाल ही में उन्हें SRH के खिलाफ एकतरफा हार मिली थी, जिसके बाद उनकी मौजूदा टीम के मालिक संजीव गोयनका उनपर चिल्लाते दिखाई दिए थे। यही कारण है कि वह इस टीम का साथ छोड़ सकते हैं और अन्य फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। उनकी लिस्ट में पहला नाम सीएसके का रहने वाला है।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings, CSK)

बता दें कि आईपीएल 2024 के बाद एमएस धोनी संन्यास ले सकते हैं, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश रहेगी और इस तलाश को केएल राहुल (KL Rahul) बड़े ही आसानी से पूरा कर सकते हैं। ऐसे में अगले सीजन वह इसी टीम के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (‎Royal Challengers Bengaluru, RCB)

इस लिस्ट में अगला नाम आरसीबी का है। चूंकि इस सीजन के खत्म होने के साथ ही उनकी टीम के स्टार विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। इस वजह से केएल राहुल (KL Rahul) के आरसीबी को ज्वाइन करने के काफी आसार हैं। साथ ही वह इनकी होम टीम है और वह इसके लिए पहले खेल भी चुके हैं।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans, GT)

आईपीएल 2025 में केएल राहुल (KL Rahul) गुजरात टाइटंस का भी हिस्सा बन सकते हैं। चूंकि उनकी टीम से स्टार विकेटकीपर रिद्धिमान साहा का यह सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। इसका कारण उनकी उम्र और लगातार मैचों में खराब प्रदर्शन है। साहा 38 साल के हो गए हैं ऐसे में वह संन्यास ले सकते हैं या फिर खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें ड्राप किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों से T20 World Cup 2024 में रोहित-कोहली को रहना होगा सावधान, कहीं बिगाड़ ना दें भारत का खेल