PM Modi 5 best Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। 2014 में जब वो पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने तो उसके बाद से लेकर अब तक भारत ने कई तररकी की सीढियाँ चढ़ी हैं। डिजिटल इंडिया का आगमन हो, मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना हो या युवाओं को स्टार्ट अप के लिए प्रोत्साहित करना हो। भारत हर क्षेत्र में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 2019 में दोबारा चुनकर भी आए हैं और अब अपने तीसरे टर्म की तैयारी कर रहे हैं।
हालांकि, तीसरा टर्म मिलेगा या नहीं, ये तो जनता के हाथ में है। खैर, ये तो चुनावी बातें हैं, जिसपर हम ध्यान नहीं देंगे। हालांकि, आज हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के उन 5 बेस्ट योजनाओं (PM Modi 5 best Yojana) के बारे में बताएंगे, जो आम जनता के लिए काफी अच्छे हैं और लोगों को इनका फायदा लेना चाहिए। हम ऐसा इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अधिक जानकरी भी नहीं होती है लेकिन हम आपको 5 बेहतरीन योजनाओं (PM Modi 5 best Yojana) से अवगत कराएंगे, जो जरूरी भी हैं।
PM Modi 5 best Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 बेस्ट योजनाएं
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की बात करें तो इसे सरकार द्वारा 2015 में लांच किया गया था। इस योजना का लाभ वो लोग उठा सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है। इसमें आम जनता को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
अगर इसकी पॉलिसी कोई लेता है और इसके बीच किसी के साथ दुर्घटना हो जाती है, जिसमे वो घायल, उसकी मृत्यु या शरीर का कोई अंग हमेशा के लिए ख़राब हो जाए, तो सरकार उसके परिवार को 2 लाख रूपए देगी।
वहीं, आंशिक विकलांगता के मामले में, 1 लाख रुपये का जीवन कवरेज मिलेगा। बता दें कि शुरुआत में पहले 12 रूपए सालाना देना पड़ता था लेकिन 1 जून 2022 को इसे बढ़ाकर 20 रूपए कर दिया गया।