Upcoming Hindi Comedy Movies 2024: हंसना किसे पसंद नहीं है। डॉक्टर का भी कहना है कि इंसान को हमेशा हँसते खेलते रहना चाहिए। कुछ लोग हंसने का बहाना खोजते हैं, तो कुछ हंसने का जरिया। आज कल के जमाने में मीम्स और रील्स ऐसे आ गए हैं कि हर कोई हंसने पर मजबूर हो जाता है।
हालांकि, इन सारी चीजों के इतर फ़िल्में भी हंसने का एक अच्छा साधन हैं। हिंदी सिनेमा में अक्सर दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर कर देने वाली फ़िल्में बनाई जाती है। ये साल खत्म होने वाला है और 2024 में भी हिंदी सिनेमा ने दर्शकों को हंसाने इंतजाम कर रखा है। ऐसे में आज हम आपको 2024 में रिलीज (Upcoming Hindi Comedy Movies 2024) होने वाले कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताएंगे।
डंकी: 21 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी
इस लिस्ट (Upcoming Hindi Comedy Movies 2024) में पहला नाम शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ है, जिसका फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। फिल्म को राजकुमार हिरानी के आलावा अभिजीत जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। इस फिल्म को निर्देशित करने का काम राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म में शाहरुख़ खान के आलावा तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी हैं। मौजूदा जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि भारतीयों द्वारा कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में प्रवास के लिए ‘डंकी फाइट’ नामक अवैध पिछले दरवाजे के रास्ते का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। फिल्म इस साल के अंत में 21 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।