एलएसडी 2: लव, सेक्स और धोखा 2: 16 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी
इस लिस्ट (Upcoming Hindi Comedy Movies 2024) में दूसरा नाम लव, सेक्स और धोखा 2 है। फिल्म के निर्माता दिबाकर बनर्जी हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो निमरित अहलूवालिया और अनुपम जोरदार मुख्य किरदार में हैं। मौजूदा जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है -“इंटरनेट के समय में प्यार” की थीम पर आधारित ये फिल्म है, जो हमारे उच्च प्रौद्योगिकी समाज में आधुनिक रिश्तों को परिभाषित करने वाली कठिनाइयों और जटिलताओं की पड़ताल करता है। फिल्म व्यक्तियों के जीवन का अनुसरण करती है क्योंकि वे आधुनिक प्रेम, दोस्ती और आत्म-खोज की जटिलताओं से निपटते हैं। ये फिल्म 16 फरवरी, 2024 को रिलीज हो सकती है।
स्त्री 2: 30 अगस्त 2024 को रिलीज होगी
इस लिस्ट (Upcoming Hindi Comedy Movies 2024) में तीसरा नाम स्त्री 2 का है। फिल्म के निर्माता अमर कौशिक हैं। फिल्म की कहानी निरेन भट्ट ने लिखी है और मुख्य किरदार में राजकुमार राव पंकज त्रिपाठी और वरुण धवन हैं। स्त्री के बाद स्त्री 2 दर्शकों को गुदगुदाने को तैयार है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है -एक ऐसी चुड़ैल की कहानी जो आधी रात में पुरुषों को अकेले पकड़ लेती है और उन्हें केवल उनके कपड़ों के साथ छोड़ देती है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 30 अगस्त 2024 को रिलीज हो सकती है।