MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इस सीजन बल्लेबाजी के दौरान उन्हें इंजरी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिस वजह से फैंस द्वारा उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ रहा है।
कई फैंस का कहना है कि अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं है तो फिर खेलने की क्या जरूरत है, लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) आखिरी सीजन आखिरी बार अपने फैंस के लिए खेलना चाहते हैं, जिस वजह से वह खेल रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ आईपीएल में चोटिल होने के बावजूद खेल रहे हैं बल्कि कई बार वह चोटिल होने के बावजूद इंडियन टीम के लिए भी खेलते दिखाई दिए हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम तीन ऐसे ही इंसिडेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जब एमएस धोनी (MS Dhoni) चोटिल होने के बावजूद देश प्रेम में खेलते दिखाई दिए हैं।
इन 3 बार चोटिल होने के बावजूद खेलते दिखाई दिए हैं MS Dhoni
पाकिस्तान के खिलाफ 2012 वनडे सीरीज
साल 2012 में पाकिस्तान के साथ हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एमएस धोनी (MS Dhoni) डिहाइड्रेशन और क्रैम्स की वजह से काफी परेशान दिखाई दे रहे थे और बल्लेबाजी कर पाना पूरी तरह से असंभव हो गया था। लेकिन तब भी उन्होंने हार नहीं मानी थी और 125 गेंदों पर 113* रन बनाए थे। उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह कारनामा किया था।
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अंगूठे में चोट
साल 2013 में भी एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चोटिल होने के बावजूद इंडिया के लिए खेला था। उस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए वनडे मैच में उन्हें अंगूठे में चोट लग गई थी और बुरी तरह खून बह रहा था। मगर उन्होंने मैदान से बाहर जाने का निर्णय नहीं किया और लगातार खेलते रहे उस दौरान उन्होंने 121 गेंदों पर 139* रन बनाए थे।
आँख में चोट लगने के बाद भी धोनी ने की विकेटकीपिंग
मालूम हो कि साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मैच के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) को फ्लाइंग बेल से चोट लग गई थी। मगर इसके बावजूद वह चोटिल आंख के साथ खेले और विकेटकीपिंग करते दिखाई दिए। साथ ही अंत में अपनी टीम को श्रृंखला भी जिताई। हालांकि सिर्फ इन्हीं 3 बार नहीं बल्कि थाला ने कई बार ऐसा कारनामा किया है। यही कारण है कि उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ो में है।