आईपीएल 2024 (IPL 2024) अगले साल मार्च के महीने में शुरू हो सकती है और इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। 19 दिसंबर को इस लीग के लिए दुबई में ऑक्शन भी होगा, जिसमे सभी फ्रेंचाइजियां अपने-अपने फेवरेट खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी और अपनी टीम में शामिल करने के लिए करोड़ों की रकम लुटाएंगी।
वहीं, आईपीएल में फैंस की सबसे फेवरेट टीम धोनी (Dhoni) की CSK भी पीछे नहीं रहेगी और नीलामी में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करेगी, जो इस टीम को छठी बार चैम्पियन बना सके। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आगामी नीलामी में CSK किन 3 ऑलराउंडर को टीम में शामिल कर सकती है। बता दें कि इस लिस्ट में कोहली के फेवरेट खिलाड़ी का नाम शामिल है, जिसे RCB ने रिलीज कर दिया है।
डेरिल मिशेल
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में धोनी (Dhoni) की CSK जिस ऑलराउंडर को अपने खेमे में शामिल कर सकती है, उसमे पहला नाम डेरिल मिशेल का है। डेरिल मिशेल न्यूजीलैंड के 32 वर्षीय खिलाड़ी हैं, जो CSK के लिए काफी अच्छा भी है। चेन्नई हमेशा अनुभवी क्रिकेटर्स को ही अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी रखती है।
ऐसे में डेरिल मिशेल CSK के ब्लूप्रिंट में जरूर होंगे। मिशेल इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने अब उन्हें रिलीज कर दिया है। आईपीएल के दो मैचों में उन्होंने 33 रन बनाए थे। बता दें कि मिशेल तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इसका फायदा चेन्नई को हो सकता है क्योंकि CSK के पास शिवम दुबे के आलावा कोई दूसरा तेज गेंदबाजी का अनुभवी ऑलराउंडर नहीं है।