ट्रेविस हेड
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में धोनी (Dhoni) की CSK ट्रेविस हेड को भी अपने खेमे में शामिल करने पर विचार कर सकती है। हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जिताने में ट्रेविस हेड का अहम योगदान था। फाइनल में उन्होंने 137 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
हेड इससे पहले RCB का हिस्सा 2016 से 2017 तक रहे थे। उन्होंने आईपीएल के 10 मैचों में 205 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी झटके हैं। ऐसे में CSK नीलामी में ट्रेविस हेड के बारे में सोच सकती है।
वानिंदु हसरंगा
वानिंदु हसरंगा इससे पहले तक विराट कोहली की टीम RCB का हिस्सा थे लेकिन ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। ये ऑलराउंडर कोहली का फेवरेट माना जाता था लेकिन कहीं ना कहीं पर्स में पैसे जुटाने के लिए फ्रेंचाइजी ने ऐसा फैसला लिया होगा। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में धोनी (Dhoni) की CSK श्रीलंकाई स्पिनर हसारंगा पर दांव खेल सकती है।
हसारंगा के पास आईपीएल में खेलने का अनुभव है और वो गेंद और बल्ले दोनों से टीम को मैच जिता चुके हैं। हसारंगा 2021 से ही RCB के लिए आईपीएल खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 26 मैचों में 72 रन बनाने के साथ 35 विकेट भी चटकाए हैं।
ये भी पढें: गरीबों के लिए वरदान है मोदी सरकार की ये 5 योजनाएं, ऐसे उठाएं लाभ