हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अचानक ही आगामी सीजन के लिए टीम का कप्तान घोषित कर दिया। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया। अब इन्हीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है।
खबर है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) IPL 2024 की सीजन से बाहर हो सकते हैं क्योंकि वर्ल्ड कप के दौरान उनके एंकल में जो चोट लगी थी, उससे वो उबर नहीं पाए हैं। मौजूदा जानकारी जो है, उसके मुताबिक लगभग चांस है कि हार्दिक ये सीजन ना खेल पाए। हालांकि, इसकी पूरी तरह से पुष्टि भी नहीं है कि हार्दिक खेलेंगे या नहीं।
अब ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए परेशानी तो बढ़ गई है क्योंकि जिस हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को वो वापस लेकर आए, कप्तान बनाया, वहीं खिलाड़ी चोटिल है और उसके खेलने पर तलवार लटक रही है। इसके साथ ही परेशानी ये भी है कि IPL 2024 के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप भी है। ऐसे में BCCI हार्दिक को लेकर जोखिम भी नहीं लेना चाहेगी। अब हार्दिक आधे सीजन के बीच खेलते हैं या वर्ल्ड कप में फिट रहने के लिए पूरा सीजन छोड़ देते हैं, ये देखने वाली बात होगी।
अब यहाँ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के IPL 2024 से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंटे हुए हैं। कुछ हार्दिक और मुंबई को ट्रोल कर रहे हैं। मीम्स बना रहे हैं। हालांकि, खिलाड़ी के चोटिल होने पर इस तरह का मजाक नहीं बनाना चाहिए। वहीं, कुछ गुट मुंबई इंडियंस को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं, ये कर्मा है। अब हो ये रहा है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वापस से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का कप्तान बनाने की बात भी फैंस ने शुरू कर दी है।
अब सवाल ये है कि क्या वापस से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी लेनी चाहिए? हमारे विचार से रोहित को अब कप्तानी नहीं लेनी चाहिए क्योंकि जिस प्रकार से रिपोर्ट आ रही है, उसके हिसाब से रोहित को टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करनी है, जो ठीक IPL 2024 के बाद जून में ही है। ऐसे में रोहित पर फिर दबाव बढ़ सकता है। अच्छा यही होगा कि हिटमैन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में खुलकर खेलें और वर्ल्ड कप के लिए अपनी फॉर्म को और ज्यादा बेहतर बनाए।
अब सवाल ये है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अनुपस्तिथि में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कप्तानी नहीं करते हैं तो कप्तान कौन होगा? आज हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी कर सकते हैं।
ये 3 खिलाड़ी IPL 2024 में बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान!
ईशान किशन
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के विकल्प के तौर पर ईशान किशन (Ishan Kishan) को कप्तान चुन सकती है। ईशान कप्तानी के बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ईशान अभी युवा हैं। 25 साल के हैं और अगर मुंबई लॉन्ग टर्म के बारे में सोच रही है, तो ईशान से बेस्ट और कुछ नहीं हो सकता है।
ये खिलाड़ी विकेटकीपर है, जो फायदा देता है कि विकेट के पीछे से खिलाड़ियों को अच्छे तरीके से निर्देश दिया जा सकता है। एमएस धोनी और ऋषभ पंत इसके बेहतरीन उदहारण भी है। आईपीएल में ईशान अब तक 91 मैचों में 2324 रन बना चुके हैं। अगर इस सीजन में ईशान कप्तानी करें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
